Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान के अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 02

राजस्थान सामान्य ज्ञान के अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1: नार्वे सरकार के सहयोग से स्थापित जीवनधारा बैंक किस की उपलब्धता के लिए खोले गए है ?

Ans: शिशुओं के लिए माता के दूध हेतु 


2: राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैव विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्डकी स्थापना की?

Ans: वर्ष 2010 में 


3: राजस्थान में गुर्जर प्रतिहार काल में निर्मित मंदिर कौनसे है ?

Ans: आहड़ का आदिवराह मंदिर, आभानेरी का हर्षत माता मंदिर, राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर, ओसियां का हरिहर मंदिर


4: अली बक्षी ख्याल राजस्थान के किस क्षेत्र से संबद्ध है?

Ans: अलवर 


5: संगीत ग्रंथ 'रागमाला' के रचियता कौन है ?

Ans: पुंडरीक विट्ठल


6: राजस्थान के इतिहास में पट्ट रेखा से क्या अभिप्राय है?

Ans: आकलित राजस्व 


7: राजस्थान में कितने जिला उद्योग केंद्र कार्यरत है 

Ans: 36 जिला उद्योग केंद्र


8: शेखावाटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहां स्थित था?

Ans: झुंझनु


9: स्वतंत्रता पूर्व राजस्थान का कौन सा समाचार पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धक था?

Ans: राजपुताना गजट


10: राजस्थानी साहित्य की एक प्रारंभिक रचना हंसावली किसके द्वारा रचित है?

Ans: असाईत द्वारा


11: टेबल टेनिस चैम्पियनशिप ऐशियन कप -2015 का आयोजन कहाँ किया गया था ?

Ans: सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम 


12: चौधरी कुंभाराम नहर द्वारा लाभान्वित जिलों का युग्म है?

Ans: हनुमानगढ़-झुंझनु ज़िले


13: राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्र भूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है?

Ans: सांभर झील


14: राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?

Ans: फरवरी 2010


15: जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिए जानी जाती हैं वे हैं?

Ans: तामडा (गार्नेट) खनिज के लिए


16: सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिये अलग शिक्षा संस्थान कि आवश्यकता पर बल दिया ?

Ans: कैप्टन वाल्टर


17: राजस्थान विधानसभा के इतिहास मे अब तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई ?

Ans: चार बार 


18: राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग है  - 

Ans: एक संवैधानिक संस्था


19: राजस्थान अक्षय उर्जा प्रसारण निवेश कार्यक्रम के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली बाहरी संस्था है ?

Ans: एशियाई विकास बैंक (ADB) 


20: 35 वे राष्ट्रीय खेल, 2015 में राजस्थान ने कितनें पदक जीते ?

Ans: 18 पदक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.