Type Here to Get Search Results !

रेगिस्तान के विषय में कुछ रोचक तथ्य


रेगिस्तान के विषय में कुछ रोचक तथ्य निम्नांकित हैं:


1. संपूर्ण पृथ्वी के इतिहास में रेगिस्तान की उपस्थिति सदैव रही है।


2. वैज्ञानिकों के अनुसार रेगिस्तान वह क्षेत्र हैं जहां वार्षिक वर्षा 250 मि.मी. से कम होती है।


3. विश्व में वर्षा की सर्वाधिक अनियमितता रेगिस्तानों में ही देखी गई है।


4. रेगिस्तान धरती के विशाल क्षेत्र में विस्तारित है। महासागरों के पश्चात् रेगिस्तान धरती के सबसे बड़े पर्यावरण तंत्र हैं। पृथ्वी की लगभग एक-तिहाई भूमि रेगिस्तानों से घिरी है।


5. अधिकांश रेगिस्तान कर्क रेखा व मकर रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित हैं। यह स्थान दोनों अक्षांशों पर भूमध्य रेखा से 300 पर स्थित हैं।


6. रेगिस्तान अस्थायी हैं जो सिकुड़ते व विस्तारित भी होते रहते हैं।


7. विश्व की कुल रेगिस्तानी भूमि में से केवल 15 से 20 प्रतिशत भाग पूरी तरह रेत से ढका है।


8. करीब 56,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला अरेबिया का रब आल खाली रेगिस्तान सबसे बड़ा रेतीला सागर है।


9. रेगिस्तान में रात्रि तथा दिन के तापमान में काफी अंतर होता है।


10. सहारा रेगिस्तान संसार के सभी रेगिस्तानों में सबसे बड़ा है। 


11. विश्व में सहारा रेगिस्तान रेत का सबसे बड़ा स्रोत है। यहां एक वर्ष में 6 से 20 करोड़ टन रेत का उत्पादन होता है।


12. अटाकामा संसार का सबसे शुष्क क्षेत्र है।


13. सेगुआरो नागफनी संसार के रेगिस्तानों में पाये जाने वाला सबसे विशाल पौधा होता है।


14. ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहते हैं।


15. रेगिस्तान स्तनधारी पशुओं सहित अनेक प्रजातियों के जीवों का आवास स्थल हैं।


16. नामीब रेगिस्तान में बारहमासी घास (स्टिपेग्रोस्टिस गोनाटोस्टेचीज) कम से कम जल की उपलब्धता (10 मि.मी.) में भी भली प्रकार पनप सकती है।


17. विश्व की 13 प्रतिशत जनसंख्या रेगिस्तानों में निवास करती है।


18. एक गहरा चमकीला धब्बा जो लंबी समयावधि के बाद रेगिस्तानी चट्टानों पर पाया जाता है, वह रेगिस्तानी या चट्टानी वर्निश कहलाता है। वर्निश के निर्माण के कारणों में मैंगनीज, लोहे के ऑक्साइड, हाइड्रोक्साइड और चिकनी मिट्टी में पाए जाने वाले खनिज प्रमुख हैं।


19. हवा के द्वारा केवल स्थूल बजरी को छोड़कर अन्य महीन रेत कणों को हटाने से कुट्टिम (पेवमेंट) का निर्माण होता है।



Author:  सुबोध महंती
Source:  विज्ञान प्रसार


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.